फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Audio Launch Event: कमल हासन ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, किंग खान को बताया प्यार का प्रतीक

Wed, 30 Aug 2023 11:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जवान' सात सितंबर को दुनियाभर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह शाहरुख की पहली अखिल भारतीय फिल्म (पैन इंडिया) भी होगी।
विज्ञापन
शाहरुख खान, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का प्री-रिलीज इवेंट आज (30 अगस्त) चेन्नई में हुआ। इस इवेंट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन वर्चुअली फैन्स का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अज्ञात कारणों से नहीं आ सके। यह ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम श्री साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया गया था। शाहरुख खान, विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू, सान्या मल्होत्रा सहित अन्य ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें फिल्म के निर्देशक एटली और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी इस इवेंट में शामिल हुए।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: इन फिल्मों को शाहरुख खान ने कर दिया था रिजेक्ट, रिलीज होते ही मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर

कमल हासन ने दीं शुभकामनाएं
कमल हासन ने 'जवान' की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''यह फिल्म भारतीय सिनेमा की प्रतिभाओं को एक साथ लेकर आई है।'' उन्होंने किंग खान की भी तारीफ की और उन्हें प्यार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "30 वर्षों में वह प्यार का प्रतीक बन गए हैं। तमाम उथल-पुथल भरे समय के बावजूद उनकी मुस्कान हजारों लोगों को रोशन करती है। मैं चाहता हूं कि यह फिल्म सफल हो और आप सफल हों। जिस तरह से आप हर चीज को शालीनता और गरिमा के साथ संभालते हैं। वह प्रेरणादायक है।"
Pratyusha Banerjee: प्रत्युषा आत्महत्या मामले में राहुल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने आरोपमुक्ति अर्जी की खारिज
विज्ञापन

जवान में दिखेंगे ये सितारे
'जवान' सात सितंबर को दुनियाभर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह शाहरुख की पहली अखिल भारतीय फिल्म (पैन इंडिया) भी होगी। 'जवान' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इसमें विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी।
Inshallah: क्या भविष्य में कभी शुरू होगी ताला बंद हुई इंशाअल्लाह? सलमान-आलिया की फिल्म पर मेकर्स ने दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें