फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन की बेटी आज भी हैं नास्तिक, नहीं बदला है धर्म

Sat, 29 Jul 2017 08:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षरा हासन - फोटो : ShortDay
विज्ञापन
सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने अपना धर्म परिवर्तन नहीं करवाया है। कल ही ये खबरें आईं थीं कि अक्षरा बौद्ध धर्म से इतनी आकर्षित हो गईं थीं कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित करा लिया था।
विज्ञापन


इसका खुलासा अक्षरा ने ट्विटर पर किया। कमल हासन ने ट्वीट कर अक्षरा से पूछा कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। और अगर बदल लिया है तो इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।


अपने पापा को जवाब देते हुए अक्षरा ने कहा, 'नहीं, मैं अभी भी नास्तिक हूं।'


अक्षरा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नास्तिक थीं लेकिन बौद्ध धर्म ने उन्हें आकर्षित किया, इसलिए उन्होंने हाल ही में बौद्ध धर्म अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें