कमल हासन की अगली फिल्म की बात करें तो वह मणिरत्नम के साथ अपनी फिल्म की रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हैं। पिछले साल अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के शीर्षक का अनावरण किया। इस बार मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया।
कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनकी बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर उनके लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट के साथ श्रुति ने अपने पिता के साथ एक मोनोक्रोम पिक्चर भी साझा किया। यह तस्वीर जिम की है, जिसमें कमल हासन ट्रैकसूट में और उनकी बेटी फजी जैकेट में एक बैग लेकर दिख रही हैं।
विज्ञापन
श्रुति हासन ने किया भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रुति हासन ने कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पा। आप एक अनमोल रत्न हैं और आपके साथ चलना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है। आपके सपनों को साकार देखना चाहती हूं। आपसे बहुत प्यार करती हूं पा।" उत्तम विलेन के निर्देशक ने भी एक्स पर कमल हासन को उनकी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।
ठग लाइफ की रिलीज के लिए तैयार हैं कमल हासन
कमल हासन की अगली फिल्म की बात करें तो वह मणि रत्नम के साथ अपनी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हैं। पिछले साल अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के शीर्षक का अनावरण किया। इस बार मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि वे कमल हासन के जन्मदिन के मौके पर सुबह 11 बजे ठग लाइफ रिलीज डेट रिवील टीजर का अनावरण करेंगे।