फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हसन और नागार्जुन पेश करेंगे रणवीर की फिल्म '83' के तमिल और तेलुगू वर्जन

Thu, 23 Jan 2020 06:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
83 रीमेक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

कमल हसन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और अक्किनेनी नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियो ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिला लिया है और अब बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का तमिल और तेलुगू वर्जन पेश करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


कमल हसन ने फिल्म '83' का हिस्सा बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं 83 का तमिल वर्जन पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म को प्रमोट करना गर्व की बात है जिसमें प्रतिष्ठित मैच के क्षणों को रीक्रिएट किया गया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम की जीत हर भारतीय को यह प्रदर्शित करती है कि जहां इच्छा है, वहां एक रास्ता भी है। जिसे असंभव माना जाता था, वह विशुद्ध रूप से विश्वास और दृढ़ विश्वास के कारण संभव हुआ। और यह सच जीवन के सभी क्षेत्रों में लागू होता है। एक ऐसी फिल्म को प्रमोट करना मेरे लिए गर्व की बात है जो इस तरह के दृढ़ विश्वास और इच्छा का साक्षी है। मुझे अपने लोगों के सामने कपिल देव की कप्तानी के नेतृत्व वाली उन प्रेरक टीम की कहानी पेश करने की खुशी है, जिन्होंने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़कर, भारत की सबसे बड़ी खेल जीत हासिल की थी।"

फिल्म '83' के तेलुगू संस्करण को प्रस्तुत करने की खुशी साझा करते हुए अक्किनेनी नागार्जुन ने कहा, "फिल्म 83 साल 1983 में शानदार प्रतिष्ठित जीत के बारे में है जिसने भारत में क्रिकेट को धर्म बना दिया है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है और मुझे भारत और बाकी क्रिकेट जगत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पेश करने पर गर्व है।"
विज्ञापन


निर्देशक कबीर खान कहते हैं, "मैं कमल हसन और नागार्जुन का प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में स्वागत करता हूं और उनके द्वारा दक्षिण में हमारी फिल्म का प्रचार करने के लिए सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें