साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन इन दिनों चर्चा में है। लेकिन इस बार वजह फिल्मी नहीं बल्कि धर्म से जुड़ा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अक्षरा हासन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि वो नास्तिक थीं। लेकिन बौद्ध धर्म ने उन्हें आकर्षित किया, इसलिए उन्होंने हाल ही में बौद्ध धर्म अपना लिया है। अपनी बहन श्रुति हसन के विपरीत, अक्षरा एक डायरेक्टर बनना चाहती हैं और भविष्य में कमल, सारिका और श्रुति हसन को डायरेक्टर करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षरा हासन
अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ 'शमिताभ' फिल्म से करियर की शुरुआत करने के बावजूद अक्षरा हासन अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं। अक्षरा ने बताया कि वह उस समय का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रही हैं जब वह अपने पापा कमल हासन, मम्मी सारिका और दीदी श्रुति हासन के साथ किसी फिल्म में काम करें।
4 of 5
अक्षरा हासन
अक्षरा फिलहाल अजीत कुमार की फिल्म ‘विवेगम’ में नजर आने वाली हैं।