कमाल राशिद खान
- फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
केआरके ने ब्रह्मास्त्र के बारे में क्या कहा था?
केआरके ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद ब्रह्मास्त्र का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था। केआरके ने अपने ट्वीट में एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन सभी फिल्मों के नाम लिखे थे, जो 2022 में रिलीज हुईं और फ्लॉप रहीं। इस ट्वीट की मजेदार बात फ्लॉप फिल्मों को बताने का तरीका था। इस मीम में कई सारे दरवाजे खुले थे और उन पर साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों के नाम लिखे थे। शुरुआत रणवीर सिंह की फिल्म '83' से हुई और बीच में 'जुग जुग जियो', 'शमशेरा', 'एक विलेन रिटर्न्स' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम लिखा था। वहीं, आखिरी दरवाजा 'ब्रह्मास्त्र' का था, जो बंद था। इस मीम में केआरके ने खुद की तुलना भूत से की है, जो सब को मारकर अब 'ब्रह्मास्त्र' की ओर बढ़ गया। इस ट्वीट के साथ केआरके ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग करण जौहर। जल्द ही मिलते हैं।' इस ट्वीट से साफ हो रहा था कि केआरके ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करवाने की तैयारी में थे।