अपने ट्विट से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रेटी कमाल आर खान एक बार फिर विवादों में हैं। कमाल खान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि यदि मोदी पीए बनते हैं तो वह देश छोड़ देंगे। यह बात उन्होंने दो साल पहले कही थी। अब जब मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो कमाल खान ने ट्वीट करके एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में कमाल खान पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ एक विमान में हैं। उन्होंने लिखा है कि वह पाकिस्तान जा रहे हैं।