कल्कि
- फोटो : X
कितने में बिका कल्कि का अपार्टमेंट
कल्कि का अपार्टमेंट 2.55 करोड़ रुपये में हुआ, जो 21 अप्रैल, 2026 को रजिस्टर किया गया। इस डील के लिए 16.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,230 वर्ग फुट है।
कल्कि ने यह अपार्टमेंट दिसंबर 2015 में 1.95 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब 2.55 करोड़ रुपये में बेचने पर उन्हें करीब 10 साल में 60 लाख रुपये का फायदा यानी लगभग 31% का प्रॉफिट हुआ है। हालांकि, इस सौदे पर अभी कल्कि या खरीदार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।