फिल्म 'मार्गरीटा, विद अ स्ट्रॉ' में सयानी गुप्ता और कल्कि लेजबियन रोल करती नजर आएंगी। सयानी बताती हैं कि इस फिल्म में सयानी खानम नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो न्यूयार्क में रहती हैं और वह विजुअली चैलेंज़्ड ऐक्टिविस्ट हैं।
खानम का अफेयर कल्कि कोचलिन के कैरक्टर लैला से हो जाता है, जो कि सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। नेत्रहीन होने के बावजूद खानम अपनी जिंदगी मजे से जीना पसंद करती है। मैनहटन की सड़क पर खानम को लैला किसी बात का विरोध करती नज़र आती है और फिर पहली ही नजर में वह खानम को भा जाती हैं।