सूत्रों का कहना है, "नए और विदेशी कलाकारों के अलावा इसमें पत्नी काजोल की मेहमान भूमिका भी रखने वाले हैं। फिल्म अजय के इष्टदेव शिव से प्रेरित है।
अजय बताते हैं, "मुझ पर शिव जी का हमेशा से प्रभाव रहा है। उनके वृहद व्यक्तित्व की कई बातें दर्शकों को इसमें दिखेंगी।"
शूटिंग को लेकर वे बताते हैं, "शूटिंग बहुत टफ होने वाली है क्योंकि बर्फीले, माइनस तापमान में हम शूट करेंगे।"
जानकारी है कि ये अजय की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में अजय का लुक शिव से प्रेरित नाग और त्रिशूल के टैटू से भरा होगा। अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की मेकिंग और प्रमोशन हॉलीवुड की तर्ज पर होगा।