बता दें कि फिल्म ‘ईला’ की निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है। बात करें ‘ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे।
इस फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अवाला काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।