हर जगह गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। हर आम और खास इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाने में लगा हुआ है। इस बार गणेश चतुर्थी के बीच में बकरीद भी पड़ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दोनों त्योहार अपने फैंस को विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
पढ़ें- किम कर्दाशिया ने कहा, 'मेरी 4 साल की बेटी डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर चला लेगी देश'
उन्होंने अपने ट्वीटर पर लोगों को दोनों त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की सलाह देते हुए विश किया। उन्होंने लिखा, 'अगर हमारे भगवान गणपति और ईद एक साथ सेलीब्रेट कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं'।
If our Gods can celebrate Ganpati and Eed together why can't we? Blessings on all!
— Kajol (@KajolAtUN) September 1, 2017
काजोल के ऐसा लिखने के बाद एक और जहां कई लोगों ने उनके इस ट्वीट की सराहना की तो कुछ ने उन्हें धमकियां तक देनी शुरू कर दी।
This is my last warning to you, otherwise you will be responsible for the dispute..
— Ali imran (@Iamali_imran) September 1, 2017