फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी न्यासा संग बिगड़ गया था काजोल का रिश्ता, पैरेंटिंग के मुश्किल दौर को किया बयां; बोलीं- ‘आपस में झगड़ते…’

Fri, 24 Apr 2026 04:27 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol Talk About Parenting: काजाेल ने हालिया एक इंटरव्यू में अपने और बेटी न्यासा देवगन के रिश्ते पर बेबाकी से बात की है। जानिए, बेटी की परवरिश करने के लिए उन्होंने क्यों अपने व्यवहार में बदलाव किया?
विज्ञापन
काजोल और बेटी न्यासा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल बड़े पर्दे पर एक दयालु मां का किरदार कई बार निभा चुकी हैं। असल जिंदगी में भी वह एक बेटी न्यासा और बेटे युग की परवरिश कर रही हैं। जब काजोल की बेटी न्यासा टीनएज में आई तो इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ावा आए, एक वक्त तो दोनों के बीच खूब झगड़ते भी होते थे। फिर कैसे इनका रिश्ता बेहतर हुआ हालिया एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया। 

क्यों होता था न्यासा और काजोल के बीच झगड़ा? 

हाल ही में काजोल ने लिली सिंह के पॉडकास्ट पर में अपनी जेन जी बेटी न्यासा और उसकी परवरिश में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया। वह कहती हैं, ‘मैं उससे बहुत सारी बातें करती हूं। मैं उसकी हर बात समझाती हूं। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे हमें मिलकर बनाना पड़ा है। जब वह टीनएज में आई तो हम दोनों ही बहुत ज्यादा परेशान थे। हम आपस में झगड़ते थे, कई बार हम दोनों ही बिना सोचे-समझे बातें कह देते थे। कई बार हम दोनों ही तर्कहीन बातें करते थे।’

विज्ञापन

बेटी को लेकर काजोल ने बदली अपनी सोच 

काजोल आगे कहती हैं, ‘बड़े होने के नाते मैंने पहल की। खुद से कहा कि मुझे थोड़ा और समझदारी से काम लेना चाहिए। मैंने तय किया कि अब मैं न्यासा से झगड़ा नहीं करूंगी। मैं उससे बात करने की कोशिश करूंगी। मैं उससे तब तक बात करती रहूंगी जब तक वह मेरी बात सुनना शुरू न कर दे। धीरे-धीरे यह तरीका बातचीत में बदल गया, लंबी-लंबी बातचीत में हमारे बीच होने लगी। इसी बात से सबसे बड़ा फर्क पड़ा। पैरेंटिंग की यही मेरी सबसे बड़ी सीख थी।’ 

विज्ञापन

काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं काजोल?
काजोल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘महारागिनी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह ‘मां’ और ‘सरजमीं’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाती दिखी थीं। साथ ही उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ एक टॉक शो ‘टू मच’ भी किया था। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स आकर अपने कई राज बताते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें