काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें बेटी न्यासा संग साझा की हैं। इस तस्वीर पर नीसा देवगन ने भी गुस्से में कमेंट किया है, शायद उन्हें ये फोटो पोस्ट करना पसंद नहीं आया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री काजोल अक्सर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अपने मूड और बातों से सबको खुश करती हैं। अब काजोल ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें वो अपनी बेटी न्यासा के साथ नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अजय देवगन काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी के साथ शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री काजोल ने अपनी बेटी के साथ ये तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा- 'एक फली में दो मटर या एक डिब्बे में दो चॉपस्टिक'। हालांकि, ये बात न्यासा को पसंद नहीं आई। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @Kajol
नीसा ने लिखी ऐसी बात
नीसा ने कमेंट में लिखा, आप ने सच में कहा था कि आप इस फोटो को कभी पोस्ट नहीं करेंगी। वहीं, अभिनेत्री के फैंस ने इस तस्वीर को बहुत पसंद किया है। अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन उन स्टार किड्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही काफी चर्चा में रहती हैं। नीसा देवगन को अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया जाता है और इसी की वजह से कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं।
4 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
एक फैन ने लिखा- आप दोनों तो ट्विंस लग रहे हैं। बिल्कुल बहनों की तरह लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा काजोल आप अपनी बेटी से भी छोटी लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा-नीसा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं, वे अपनी मां और पिता की तरह दिखती हैं।
इस फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को पिछले साल आई ओटीटी फिल्म दो पत्ती में देखा गया। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन के साथ देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो वे इस साल 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' जैसी फिल्मों में नजर आए। न्यासा फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। वे अक्सर कुछ पार्टीज में नजर आती हैं।