इन दिनों दिग्गज एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद अब फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसे काजोल के फैंस पसंद कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है। बात करें 'हेलीकॉप्टर ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे। फिल्म के नए पोस्टर में काजोल रिद्धी सेन को पकड़ी नजर आ रही हैं।
काजोल ने 'हेलीकॉप्टर ईला’ के नए पोस्टर को अपने ऑफिशियल ट्विटर पर भी शेयर किया है। जहां उनके फैंस रिट्विट और पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।