फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दोनों ट्रॉफी के हकदार हैं…’ काजोल ने रिश्ते को लेकर ऐसा क्यों कहा? अजय देवगन संग साझा की रोमांटिक फोटो

Tue, 24 Feb 2026 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol And Ajay Devgn Marriage Anniversary: काजाेल और अजय देवगन की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। आज इनकी सालगिरह है। इतना लंबा सफर साथ में दोनों ने कैसे तय किया? इनकी हैप्पी मैरीज का क्या मंत्रा है? इस बारे में हाल ही में एक फनी पोस्ट करते हुए काजोल ने अपने फैंस को बताया।
विज्ञापन
अजय देवगन और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल और अजय देगवन बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जो एक-दूसरे से अपोजिट पर्सनालिटी रखते हैं। काजोल हमेशा मजाक करती हैं, हंसती-मुस्कुराती रहती हैं। वहीं अजय देवगन सीरियस रहने वाले शख्स हैं। काजोल कई बार बता चुकी हैं कि अजय बहुत रोमांटिक भी नहीं हैं। फिर भी दोनों ने 27 साल का लंबा सफर साथ में खुशी से तय किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट काजोल ने फैंस के साथ शेयर की। साथ ही अपनी और अजय की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। 

काजोल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
काजोल का मानना है कि उन्हें और अजय को मेडल और ट्रॉफी मिलने चाहिए। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘समझदारी के एक खास पल में हम दोनों सहमत होते हैं। हमारा मानना है कि हमें एक मेडल और एक ट्रॉफी मिलनी चाहिए, हम इसके हकदार हैं।’

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं काजोल?
काजोल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘महारागिनी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह ‘मां’ और ‘सरजमीं’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाती दिखी थीं। साथ ही उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ एक टॉक शो ‘टू मच’ भी किया था। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स आकर अपने कई राज बताते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें