फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने शेयर किए 2025 के सबसे बेहतरीन पल, मां तनुजा भी दिखीं साथ

Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol Highlight Of 2025: काजोल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर साल 2025 का सबसे खास पल शेयर किया है। इस वीडियो में काजोल के साथ उनकी मां तनुजा भी नजर आईं।
 
विज्ञापन
काजोल और तनुजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती हैं। साल 2025 खत्म होने से ठीक पहले, 30 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

काजोल का पोस्ट
काजोल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया और लिखा, '2025 अब खत्म होने वाला है और मुझे कहना होगा कि ये मेरे साल का सबसे बेहतरीन पल था। मैं और मेरी मां एक साथ सेट पर थीं। हमें पता चला कि पागलपन दोगुना हो गया है।'

वीडियो में क्या खास है?
यह बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो है, जिसमें काजोल और तनुजा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग और मस्ती दिख रही है। दोनों मां-बेटी एक साथ हंसते और मस्ती करते नजर आ रही हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके इन प्यारे पलों की तारीफ कर रहे हैं। काजोल के लिए साल बाद मां के साथ स्क्रीन पर आना बहुत खास पल है। यह शूट उनके लिए 2025 की सबसे बड़ी याद बन गया।
विज्ञापन

काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल इन दिनों टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में नजर आ रही हैं। वह इस शो को ट्विंकल खन्ना के साथ होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा, काजोल आखिरी बार 'ट्रायल सीजन 2' में नजर आई थीं। कथित तौर पर काजोल अब 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने जेह के साथ शेयर की सेल्फी, वेकेशन में साथ दिखे सैफ अली खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें