दीवाली के मौके पर शाहरुख और अजय देवगन का अपनी-अपनी फिल्में रिलीज करने का खामियाजा अंततः शाहरुख और काजोल के सालों पुरानी दोस्ती को भुगतना पड़ा है। अपने प्रोफेशनल रिश्ते और पर्सनल रिश्तों के बीच हमेशा सामांजस्य बनाये रखने में कामयाब काजोल अंतत: इस लड़ाई व तनाव की शिकार हुईं।
'जब तक है जान' की प्रीमियर पार्टी में हर उस कलाकार को बुलावा भेजा गया था जिसके साथ यशराज बैनर का जुड़ाव था। यशराज बैनर की चहेती और शाहरुख खान की अच्छी दोस्त होने के बावजूद काजोल को इस फिल्म की प्रीमियर पार्टी का बुलावा नहीं भेजा गया। इस प्रीमियर में जब कि पूरी इंडस्ट्री शामिल थी और कयास लगाये जा रहे थे कि काजोल भी आयेंगी।
मीडिया में यह भी खबर उड़ी कि काजोल बैकडोर से प्रीमियर में शामिल हुई थीं। इन सारी बातों से खुद अजय देवगन यानी काजोल के पति ने पर्दा उठाते हुए कहा है कि काजोल प्रीमियर में शामिल तभी होती जब उन्हें निमंत्रण मिलता। सच्चाई तो यह है कि काजोल को निमंत्रण मिला ही नहीं था और इसमें काजोल का कोई दोष नहीं। साथ ही अजय ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी काजोल पर कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है।
फिल्म इंडस्ट्री में उनको किसके साथ रिश्ते रखने हैं और किसके साथ खत्म करने हैं यह पूरी तरह से काजोल का विषय है। यदि उनको जब तक है जान की प्रीमियर पार्टी तो यह फैसला काजोल को ही करना था कि वह वहां जाएं अथवा नहीं। अब इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा है कि क्या शाहरुख-काजोल की सालों पुरानी दोस्ती टूट गयी है।