फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanisha Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने शादी की अफवाहों पर दी सफाई, बोलीं- मैं सिंगल हूं...और खुश हूं

Thu, 06 Jan 2022 01:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त गोवा में हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने पैर के अंगूठे के साथ अपने पैरों की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त गोवा में हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने पैर के अंगूठे के साथ अपने पैरों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिससे के बाद उनके फैंस का कहना था कि तनीषा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे थे कि पैरों की उंगुलियों पर रिंग विवाहित महिलाएं पहनती हैं। अब अपनी शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

 
क्या कहा तनीषा मुखर्जी ने?
तनीषा मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में विवाह की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पैर की उंगुली पर छल्ले पहनना पसंद है और मुझे लगा कि यह अच्छा लग रहा है। इसलिए इसकी तस्वीर लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उन्होंने यह भी कहा कि क्या मुझे अपने फैशन सेंस को लोगों के सामने सही ठहराने की जरूरत है? पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी तनीषा ने यह स्वीकार किया कि वह शादी के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई इसके बारे में सोचता है। मेरी ड्रीम वेडिंग तब तक बदलती रहती है जब तक मुझे शादी करने के लिए ड्रीम मैन नहीं मिल जाता है।



उन्होंने कहा कि अगर वह शादी के बंधन में बंधेंगी, तो दुनिया को बता देंगी। तनीषा ने कहा, पूरी दुनिया जानती है कि मैं सिंगल हूं और खुश हूं। गौरतलब है कि तनीषा मुखर्जी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें