फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल के मंच पर अजय देवगन ने बताई काजोल की एक खूबी, हर पत्नी में होनी चाहिए

Sun, 07 Oct 2018 06:13 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
अजय काजोल - फोटो : SELF
विज्ञापन

गंगाजल फेम अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी बीवी काजोल ज्यादा खर्च नहीं करतीं। काजोल और अजय ने हाल ही में ‘इंडियन आइडल 10’ के एक एपिसोड की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान दोनों ने रैपिड फायर राउंड खेला और कुछ राज साझा किए।

विज्ञापन


जब पूछा गया कि घर में सिंघम कौन है, तो काजोल ने कहा- अजय हैं और उनका फैसला आखिरी होती है। जबकि अजय ने कहा कि काजोल बच्चों और उनके समय को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि ज्यादा खर्च कौन करता है? अजय ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘आमतौर पर घर पर मैं ही ज्यादा खर्च करता हूं। काजोल बहुत कंजूस हैं। वह ज्यादा खरीदारी नहीं करतीं। 

लेकिन फिर बात को संभालते हुए कहा-मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीवी ज्यादा खर्च नहीं करती है।’ सिंघम के अभिनेता ने यह भी खुलासा कि वह अक्सर काजोल को जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देना भूल जाते हैं। इसलिए अजय ने अपनी टीम से कह रखा है कि वह उन्हें एडवांस में ये चीजें याद दिला दिया करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें