महिलाओं का नजरिया अब बदल रहा है
अपने ओटीटी सफर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि न केवल उनकी पसंद बदली है, बल्कि दर्शक भी बदले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब खुद को अलग नजरिए से देख रही हैं। जब वे स्क्रीन पर खुद के कुछ अंश पहचानती हैं, तो यह कहीं अधिक आकर्षक हो जाता है। अधिक महिलाएं देख रही हैं, अधिक महिलाएं जुड़ रही हैं, और इससे कहानी कहने का तरीका बदल रहा है।
आखिरी बार ओटीटी पर ही नजर आई थीं काजोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा वो ओटीटी पर ही रिलीज हुई फिल्म ‘सरजमीं’ में भी नजर आई हैं। जबकि इस साल सिनेमाघरों में भी उनकी फिल्म ‘मां’ रिलीज हुई थी। हालांकि, इस हॉरर-मायथोलॉजी फिल्म को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी।