काजोल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल मां दुर्गा की पूजा करने एक पंडाल में पहुंची हैं। पीले आउटफिट में अभिनेत्री ने अपने आस-पास खड़े लोगों का ध्यान खींचा है।
काजोल के साथ बच्चे भी नजर आए हैं
काजोल के साथ उनके बच्चे युग देवगन और न्यासा भी पूजा करने के लिए पंडाल में पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी मां और मासी तनीषा मुखर्जी के साथ पोज दिए हैं।
तनीषा मुखर्जी
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी दुर्गा पूजा के लिए पहुंचीं हैं। यहां उनकी मुलाकात जया बच्चन से हुई है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है।
जया बच्चन और श्वेता बच्चन
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में पहुंचीं हैं। माता के दरबार में मां-बेटी हाथ जोड़कर खड़ी हैं।
काजोल, जया बच्चन और तनीषा मुखर्जी का वर्कफ्रंट
बता दें कि काजोल साल 2025 में फिल्म 'सरजमीन' में नजर आईं थीं। जय बच्चन साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। तनीषा मुखर्जी आखिरी बार फिल्म 'लव यू शंकर' में नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म 'वीर मुरारबाजी' का हिस्सा होंगी।