फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ खाने पर काजोल ने दी सफाई, कहा- 'वो तो बफैलो मीट था'

Mon, 01 May 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
काजोल
विज्ञापन
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल बीफ खाती दिख रही हैं जो कि भारत में बैन है। इस मामले को तूल पकड़ता देख काजोल ने अपनी सफाई रखी है।
विज्ञापन


काजोल ने लिखा कि वो बीफ नहीं बल्कि बफैलो मीट था। काजोल ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये दिखाया जा रहा है कि मैं अपने दोस्त के घर बीफ खा रही हूं। इसमें कुछ गलतफहमी हुई है। वो बफैलो मीट था जो कानूनी तौर पर उपलब्ध है।'

ये भी पढ़ें: काजोल ने रानी को किया इग्नोर, क्या रिश्तों में आ गई दरार?

काजोल ने ये सफाई इसलिए दी है क्योंकि ये एक संवेदनशील मुद्दा है। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं जो वो नहीं चाहतीं।
  pic.twitter.com/U4oGqvhJBi — Kajol (@KajolAtUN) May 1, 2017 काजोल का ये फेसबुक लाइव वीडियो काफी वायरल हो रहै है। इसमें वह अपने दोस्त रयान के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। काजोल ने वीडियो में बताया कि उनके दोस्त ने उनके लिए एक डिश तैयार की है जो कि बीफ है। इसके बाद काजोल मजाक में कहती हैं कि इसके बाद हम लोग रयान के हाथ काटने वाले हैं। उनका ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें