फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kajol Devgan: एक्ट्रेस काजोल ने इस बार ऐसे मनाया क्रिसमस, बेटे लिए बनाया स्वेटर

Sun, 26 Dec 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने परिवार के साथ ही क्रिसमस मनाया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की गई हैं। अभिनेत्री काजोल ने भी परिवार के साथ ही क्रिसमस मनाया और बेटे युग के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने परिवार के साथ ही क्रिसमस मनाया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की गई हैं। अभिनेत्री काजोल ने भी परिवार के साथ ही क्रिसमस मनाया और बेटे युग के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन


काजोल ने बेटे लिए बुना स्वेटर
काजोल ने क्रिसमस फेस्टिवल के लिए बेटे युग के लिए एक स्वेटर बुना था। जिसे उन्होंने क्रिसमस के दिन बेटे को पहनाया। गौरतलब है कि अभिनेत्री काजोल को बुनाई का शौक है। उन्होंने बेटे के लिए त्योहार पर लाल रंग का स्वेटर बुना जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा है। युग 11 साल के हैं। उनके साथ काजोल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बच्चा और स्वेटर...। इस तस्वीर में काजोल ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। 

काजोल और उनके बेटे युग की इस तस्वीर को अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनकी बहन तनीषा मुखर्जी और सबा अली खान ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया में दिल वाली इमोजी बनाई है। काजोल के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


एक प्रशंसक ने लिखा, क्यूटनेस और गॉर्जियस ओवरलोड। काजोल ने अपनी सास वीना देवगन के साथ भी एक सेल्फी भी शेयर की है। कुछ दिनों पहले काजोल ने लाल रंग की ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि यह क्रिसमस की तरह दिखने लगी है।  काजोल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें एवं वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें