फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल और करण जौहर की लड़ाई का शिकार हुईं मलाइका!

Sun, 07 May 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
काजोल
विज्ञापन
एक वक्त पर बेस्ट फ्रेंड्स रहने वाले करण जौहर और काजोल आज एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। इन दोनों की लड़ाई का नुकसान इनके बाकी दोस्तों को भी झेलना पड़ रहा है। काजोल और करण एक-दूसरे को तो इग्नोर कर ही रहे हैं साथ ही जो इनके करीबी दोस्त हैं उन्हें भी ये नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएनए में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में काजोल एक पार्टी में गईं थीं जहां मलाइका अरोड़ा खान भी मौजूद थीं। इस दौरान काजोल ने मलाइका के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख कर सभी हैरान रह गए। काजोल वहां मौजूद सभी लोगों से मिलीं लेकिन उन्होंने मलाइका की तरफ देखा भी नहीं। कहा जा रहा है कि इसका कारण करण जौहर है।

काजोल अच्छे से जानती हैं कि मलाइका और करण कितने अच्छे दोस्त हैं। मलाइका करण की हर पार्टी का हिस्सा रहती हैं। इसलिए काजोल ने मलाइका को देख कर भी अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन


काजोल और करण काफी समय से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती में तब दरार आ गई थी जब काजोल के पति अजय देवगन ने करण पर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की पब्लिसिटी के लिए पैसे खिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए थे। करण ने अपनी बायोग्रफी में भी इस लड़ाई का जिक्र किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें