फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल और करण की दोस्ती फिर हुई शुरू! लगे एक दूसरे के गले

Wed, 09 Aug 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
काजोल और करण जौहर
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपनी देस्ती के लिए मशहूर काजोल और करण जौहर के बीच हुई तकरार से सभी चौंक गए थे। दुश्मनी भी ऐसी कि एक दूसरे की शक्ल देखने के लिए तैयार नहीं थे ये दोनों। लेकिन अब शायद दोनों इस कड़वाहट को भुलाकर फिर से अपनी दोस्ती को नया रंग देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि काजोल ने करण जौहर को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। करण भी सारे गिले शिकवे मिटाकर वहां  न केवल पहुंचे बल्कि दोनों गले भी मिले।  

पढ़ें- अचानक ही बड़ी दिखने लगी थीं हंसिका मोटवानी, 16 की उम्र में 18 साल बड़े एक्टर संग किया था रोमांस

करण ने पिछले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में लिखा था कि अब उनके और काजोल के बीच सब खत्म हो गया है। वे अब काजोल को फ्रेंड नहीं मानते। 

दोनों की दोस्ती 1995 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सेट पर हुई थी। करण जौहर इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और काजोल लीड एक्ट्रेस। बाद में करण ने अपनी डेब्यू फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काजोल को कास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काजोल करण की अधिकतर फिल्मों में नजर आईं। दोनों अक्सर एक साथ पार्टियों में नजर आते थे।   

पढ़ें- VIDEO: पार्टी में सैफ के बेटे के पीछे आईं मलाइका, ‌चिल्लाईं- 'इब्राहिम इब्राहिम' और फिर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें