फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने शेयर किया बच्चे के जन्म के बाद का अनुभव, बेटे को दिया ये नाम

Thu, 21 Apr 2022 12:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल बीते दिनों ही मां बनी हैं। हाल ही में अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर चर्चा में रहने वाली काजल आज फिर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल बीते दिनों ही मां बनी हैं। हाल ही में अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर चर्चा में रहने वाली काजल आज फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेटे के नाम की घोषणा की है।  काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने अभिनेत्री के बेटे का नाम सोशल मीडिया पर रिवील किया। काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। वहीं, अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गर्भावस्था पर अपने अनुभव के बारे पोस्ट शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने पोस्ट पार्टम डिप्रेशन पर भी अपने विचार भी रखे। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बेटे नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद खुश और उत्साहित हूं। बच्चे को जन्म देना एक लंबी, थका देने वाली लेकिन संतोषजनक प्रक्रिया है। जन्म के बाद जब मैंने नील को पहली बार अपने सीने से लगाया था, उस पल को शब्दों को बयां करना मुश्किल सा लगा। बेशक यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था। 

विज्ञापन

 


 

 

 एक्ट्रेस ने आगे लिखा, कितनी रातें सोई नहीं और एंजाइटी भी रही लेकिन नील के जन्म के बाद अब सब सही लगने लगा है। अब सुबह की शुरुआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने, उसे किस देने से होने लगी है। अब हम दोनों एक-दूसरे को पहचानने लगे हैं, आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं और इस शानदार जर्नी में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं लेकिन ये खूबसूरत जरूर हो सकता है।

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 19 अप्रैल को ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों की यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित की गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी लोग शामिल हुए थे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें