काजल अग्रवाल इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। काजल और गौतम किचलू अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। काजल अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसमें काजल की खूबसूरत ने फैंस को दीवाना बना दिया। इस तस्वीर में काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में अपनी परेशानियों का जिक्र भी किया है।
काजल अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके मैटरनिटी फोटोशूट की है। इस तस्वीर में काजल ने खूबसूरत थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में काजल ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है और अपना एक हाथ बेबी बंप पर रखा है। इस दौरान काजल की ड्रेस पीछे हवा में उड़ रही है।
इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, 'चलिए इसका सामना करते हैं। मां बनने के लिए तैयार होना खूबसूरत है, लेकिन परेशान करने वाला भी है। एक वक्त आपको लगता है कि सब चीजें आपके कंट्रोल में हैं तो वहीं दूसरे पल में आपको लगता है सब खराब है। आपको यही सोचते हैं कि बेड टाइम तक कैसे मैनेज करें और इन दिनों, हफ्तों और महीनों में अपने बच्चों और अपने साथियों से प्यार करने के दौरान, कभी-कभी हम यह भूल जाते हैं कि खुशी, उदासी, चिंता, दिल टूटना जैसी भावनाएं हमारी अनूठी कहानियों को एक साथ जोड़ता है और उन्हें अपना बनाता है।'
काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर काजल की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर पर हार्ट के इमोजी भेजे हैं। तो कुछ लोग फायर के इमोजी भेजकर काजल की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हैं और आपका दिल भी काफी सुंदर है।'