फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के कारण परेशानी में कैटरीना कैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो रणबीर कपूर,कैटरीना कैफ के दिल के सबसे करीब हैं। दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन रणबीर के कारण ही इस बार कैटरीना को बड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबको मालूम हैं कि रणबीर प्रॉडक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। एक निर्माता के तौर पर उन्होंने जग्गा जासूस उनकी पहली फिल्म होगी।

इस फिल्म में हीरोईन के लिए उन्होंने अपने असली जीवन के प्यार कैटरीना कैफ को चुना है। लेकिन यहीं से अब कैटरीना की परेशानी का दौर शुरू हो गया है। और कैट चाहकर भी इस उलझन से निकल नहीं पा रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अब तो नाराज भी हो गई हैं

मामला इतना उलझ गया है कि कैटरीना के नाराज तक होने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल मामला फिल्म की रिलीज से जुड़ हुआ है। 2013 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टल रही है। वहीं कैटरीना री-शूट करते -करते न केवल थक गई हैं बल्कि हैरान और परेशान भी हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबित कैटरीना के हिस्से का तकरीबन 65 दिन का काम अभी बाकी है जिसके चलते कैट का वक्त तो जाया जा ही रहा है नए प्रोजेक्ट में डेट देने की परेशानी भी उनको आ रही है।

अपना कीमती वक्त बर्बाद होने से अब कैटरीना भी बौखला गई हैं और नाराज तक हो चुकी हैं। लेकिन रणबीर कपूर का प्रोजेक्ट होने के कारण वह एकदम से कुछ स्टेप भी नहीं ले पा रही हैं। आखिर ये उनके प्यार के करियर का सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें