फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंचे कैलाश खेर, रुद्राक्ष माला और चंदन का तिलक लगाए फोटो की शेयर

Wed, 27 May 2026 04:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher At Badrinath: प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद, अब वे भगवान का आशीर्वाद लेने बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक कैलाश खेर केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए हैं। अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कैलाश की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बद्रीनाथ यात्रा पर कैलाश खेर
कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बद्रीनाथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है। कैलाश खेर की इस धर्मिक यात्रो को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
  • एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'जय महाकाल बाबा'
  • एक और फैन ने लिखा, 'जय श्री महाकाल'
  • वहीं कई फैंस ने कमेंट में 'हर हर महादेव' लिखकर कैलाश खेर का उत्साह बढ़ाया है।    

कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
केदारनाथ में 'बम लहरी' 
इससे पहले इसी महीने कैलाश खेर ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। वहां उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच खड़े होकर अपना प्रसिद्ध भजन 'बम लहरी' भी गाया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'महादेव का धाम, पूरन सारे काम। जय जय केदारा।'

केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 11वां है। वहीं, बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु का धाम है। ये दोनों पवित्र मंदिर उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित हैं।

नया गाना 'जोगी'
काम की बात करें तो कैलाश खेर का नया गाना 'जोगी' रिलीज हुआ है। यह गाना संत आदि शंकराचार्य को एक संगीतमय श्रद्धांजलि है, जिसमें उनके जीवन और पवित्र मठों की स्थापना की कहानी दिखाई गई है। 'जोगी' गाने को लेकर कैलाश खेर ने कहा, 'यह गाना मेरे लिए सिर्फ एक संगीत नहीं, बल्कि एक आंतरिक यात्रा है। आदि शंकराचार्य की सोच हमें याद दिलाती है कि सच्चा धर्म हमेशा जीवित रहता है।'
विज्ञापन

कैलाश खेर का करियर
कैलाश खेर भारतीय संगीत जगत के एक प्रमुख सूफी और पॉप-रॉक गायक हैं। उनकी अनूठी, रूहानी और बुलंद आवाज ने उन्हें देश-विदेश में अपार लोकप्रियता दिलाई है। कैलाश खेर के सबसे लोकप्रिय गानों में 'तेरी दीवानी', 'अल्लाह के बंदे', 'सैयां' और 'चांद सिफारिश' जैसे कई बेहतरीन गाने शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, शेयर की अमृतसर यात्रा की तस्वीरें; खाए स्वादिष्ट छोले भटूरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें