फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद दर्शकों को पसंद नहीं आ रही 'सिमरन', एक नजर कलेक्शन पर

Tue, 19 Sep 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
kangana ranaut
विज्ञापन
कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को रिझाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म 'सिमरन' ने पहले चार दिनों में कुल 12.06 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- पिता की डेथ एनिवर्सिरी पर भावुक हुए शाहरुख, Twitter पर डाला इमोशनल मैसेज

 ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट करके फिल्म की कमाई फैंस के साथ शेयर की है। पहले दिन फिल्म ने 2.77 करोड़ रुपए कमाए जबकि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 35.74 प्रतिशत का उछाल देखा गया। फिल्म ने अपने दूसरे दिन 3.76 करोड़ रुपए की कमाई की है। तीसरे दिन कंगना की 'सिमरन' ने 4.12 करोड़ का कारोबार किया। जबकि चौथे दिन 1.41 करोड़ की कमाई करके सिमट गई। #Simran Fri 2.77 cr, Sat 3.76 cr, Sun 4.12 cr, Mon 1.41 cr. Total: ₹ 12.06 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2017
कुल मिलाकर  'सिमरन' अब तक 12.06 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म संदीप कौर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने प्रफुल्ल पटेल नाम की एक महिला का किरदार निभाया है जिसका तलाक हो चुका है। कंगना ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है।  हालांकि फिल्म में कंगना के अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें