इस शुक्रवार रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जी हां ये हम नहीं बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कह रहे हैं। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म 'सिमरन' ने पहले दो दिनों में कुल 6.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
पढ़ें- पीएम मोदी ने इस सुपर स्टार को खत लिखकर की ये गुजारिश, जानें क्या
ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट करके फिल्म की कमाई फैंस के साथ शेयर की है। पहले दिन फिल्म ने 2.77 करोड़ रुपए कमाए जबकि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 35.74 प्रतिशत का उछाल देखा गया। फिल्म ने अपने दूसरे दिन 3.76 करोड़ रुपए की कमाई की है।
#Simran witnessed 35.74% growth on Day 2... Fri 2.77 cr, Sat 3.76 cr. Total: ₹ 6.53 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2017
कुल मिलाकर 'सिमरन' दो दिनों में 6.53 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म संदीप कौर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने प्रफुल्ल पटेल नाम की एक महिला का किरदार निभाया है जिसका तलाक हो चुका है। कंगना ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि फिल्म में कंगना के अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है।