'केजीएफ', 'केजीएफ 2', '777 चार्ली' और 'विक्रांत रोणा' की सफलता के बाद कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री अब एक और भव्य एक्शन फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम है 'कब्जा' जिसे आर चंद्रू ने निर्देशित किया गया है और फिल्म में उपेंद्र राव, किच्चा सुदीप, मुरली शर्मा और नवाब शाह जैसे सशक्त कलाकारों के अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार उपेंद्र के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर इस नई फिल्म का टीजर ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गूबाती ने रिलीज किया।