अमर उजाला के ऑनलाइन पोल की मानें तो भारत के साथ दुनिया भर में तहलका मचाने वाली बाहुबली फिल्म भी कबाली से पीछे हो जाएगी।
हमने ऑनलाइन सर्वे में लोगों से यह सवाल पूछा था कि क्या रजनीकांत की कबाली, एक और साउथ की बड़ी फिल्म बाहुबली से बड़ी हिट साबित होगी। लोगों ने अपने उत्तर में कबाली को आगे रखा है।
लगभग साठ प्रतिशत लोगों ने कहा कि कबाली फिल्म कमाई और लोकप्रियता के मामले में बाहुबली से भी आगे निकल जाएगी। लोगों के अनुसार रजनीकांत इस लोकप्रियता की एकमात्र वजह हैं।
इस पोल में 32 फीसदी लोगों के अनुसार कबाली कभी भी बाहुबली को पीछे नहीं छोड़ सकती। बाहुबली की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उस फिल्म की सीक्वल फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।