फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotika: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर

Mon, 15 May 2023 11:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर में आर माधवन के शामिल होने की घोषणा के बाद, निर्माताओं ने अब इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम का एलान भी कर दिया है।
विज्ञापन
ज्योतिका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकार जल्द ही एक साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और आर माधवन की। पिछले दिनों हुए सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म के एलान के समय बताया गया था कि अजय देवगन और आर माधवन इसमें अपने अभिनय का गुर दिखाएंगे, जिसने सबको उत्साहित कर दिया था। लेकिन अब फैंस के उत्साह को और बढ़ाने वाली एक खबर सामने आ रही है। अब खबर आ रही है कि अजय और माधवन की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में ज्योतिका की एंट्री हुई है। 

विज्ञापन

ज्योतिका - फोटो : social media
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर में आर माधवन के शामिल होने की घोषणा के बाद, निर्माताओं ने अब इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम का एलान भी कर दिया है। आज निर्माताओं ने घोषणा की कि साउथ अभिनेत्री ज्योतिका, विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में शामिल होने वाली हैं और वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। 
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बेटी संग रैंप वॉक कर चुराया दिल, भारती सिंह भी बेटे के साथ दिखीं, सामने आया वीडियो

ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन गुजराती पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'वश' के आधिकारिक हिंदी रीमेक का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने यह भी विशेष रूप से पुष्टि की थी कि इस अलौकिक थ्रिलर की मुख्य अभिनेत्री वही होगी जिसने मूल गुजराती फिल्म, जानकी बोडीवाला में मुख्य भूमिका निभाई थी। ज्योतिका को आखिरी बार  1998 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'डोली सजा के रखना' में देखा गया था।  
Alia Bhatt: आज रपट जाएं तो... मेट गाला के रेड कार्पेट पर क्या सोच रही थीं आलिया? जानकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी
विज्ञापन

अजय देवगन, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर यह फिल्म गुजराती फैमिली-एंटरटेनर फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि ज्योतिका ने ही गुजराती फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन में की जा रही है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा अजय देवगन एफफिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। मेकर्स जल्द ही फिल्म के बारे में और जानकारी साझा करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें