फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 डॉलर की सेल्फी और EMI में टिकट, ऐसी है जस्टिन बीबर की दीवानगी

Wed, 10 May 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
जस्टिन बीबर
विज्ञापन
जो लोग जस्टिन बीबर के बारे में ज्यादा नहीं जानते उनके लिए हैरान होना लाजमी है कि आखिर उनमें ऐसा क्या खास है कि उनके शो की टिकटें ईएमआई पर भी बिक रही हैं। लेकिन जो लोग इस स्टार को जानते है वो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए 2000 डॉलर तक देते हैं। आइए जानते है बीबर की जुड़ी कुछ खास बातें
विज्ञापन


पावरफुल सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल

जस्टिन बीबर मात्र 23 साल की उम्र में अपने नाम ग्रेमी अवॉर्ड करवा चुके हैं। इतना ही नहीं उनके ट्विटर पर 9 करोड़ 34 लाख 41 हज़ार 977 फॉलोअर हैं। फोर्ब्स उन्हें तीन बार दुनिया के सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी की लिस्ट में रख चुका है। बता दें एक समय ऐसा भी था जब लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक कीमत चुकाते थे। जिसकी कीमत 2000 डॉलर थी। 

कनाडा में हुआ जन्म 

जस्टिन बीबर का जन्म 1994 में कनाडा में हुआ था। संगीत की दुनिया के इस बादशाह ने दुनिया भर में नाम कमाया है। बता दें कि जस्टिन का 10 मई को भारत में भी एक कॉन्सर्ट है। गौरतलब हैं कि बीबीसी ने जब उनके भारत कॉन्सर्ट की टिकट बुक कराने की कोशिश की तो उनके कॉन्सर्ट की कम से कम टिकट की कीमत 5040 रुपए और प्लेटिनम टिकट की कीमत 15400 रुपए तय की गई। हालांकि जो लोग ये सोचते हैं कि ये कीमत उनके लिए चुकाना मुश्किल है तो उनके लिए ईएमआई पर भी टिकट खरीदने का भी एक ऑप्शन है। 
विज्ञापन


जस्टिन की अनोखी बातें

जस्टिन बीबर उन कलाकारों में से हैं जो अपने शो से पहले नंगे पैर, गिलहरियों को मूँगफली खिलाते हैं। इतना ही नहीं वो अपने शो से पहले कानों में हेडफ़ोन लगाकर म्यूज़िक सुनते हुए किसी भी पार्क में बैठे मिल सकते हैं।

बता दें कि फैंस के साथ सेल्फी के बारे में बात करते हुए बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनके फैंस उनसे फोटो के लिए न कहें क्योंकि इससे उन्हें 'ज़ू एनिमल' यानी किसी 'चिड़ियाघर में रखे जानवर' सा अहसास होता है। जस्टिन उन गायकों में से हैं जो अपने म्यूजिक शो के बीच फ़ैन्स के चिल्लाने पर शो छोड़ कर चले भी जाते हैं। इसके पीछे वो ये तर्क देते हैं कि अपने शो के बीच ब्रेक में अपने फैंस के साथ कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं। उनका कहना है कि, मैं आपकी आखों में देखकर बात कर रहा होता हूँ और चाहता हूँ कि हमें लगे कि हमारे बीच एक रिश्ता है लेकिन आप चिल्लाते रहते हैं। 

विवादों से भी नाता

पिछले साल ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें कथित तौर पर जस्टिन बीबर अपने एक फैन के चेहरे पर घूँसा मार रहे हैं। ऐसा उस वक्त हुआ जब उनका वो फैंन  कार में बैठे जस्टिन को छूने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पिछले साल ये रिपोर्टें आई थीं कि बीबर बीयर पी रहे थे और किसी ने उनका फोटो लेने की कोशिश की तो जस्टिन ने उनका फोन ही तोड़ दिया साथ ही उन पर 100,000 डॉलर का केस करने की बात भी कह डाली थी।जस्टिन बीबर को डिजिटल मीडिया की सक्सेस स्टोरी कहा जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें