बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला के भाई का निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से कोमा में थे।
अभिनेत्री जूही चावला के भाई बॉबी चावला का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई सालों से कोमा में थे। बॉबी ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में आज अंतिम सांस ली।
वह अप्रैल, 2010 से कोमा में थे। जूही ने ट्विटर के जरिए कहा, ''यह एक संपूर्ण पटकथा है. देखिए मेरे भाई ने क्या समय चुना था। उसने मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया। उसने मेरी फिल्म देखी और चल दिया"
जूही और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'गुलाब गैंग' दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जूही के घर कई बॉलीवुड सितारों का पहुंचना जारी है।