जुड़वां 2 की टीम ने फिल्म के आखिरी शेड्यूल की भी शूटिंग पूरी कर ली है। टीम ने मॉरीशस में शूटिंग खत्म की। इसकी जानकारी वरुण धवन ने एक फोटो ट्वीट कर के दी है। तस्वीर देखकर लगता है कि टीम अपने काम से खुश है।
Annnnndddddd it's a wrap on Project Number 22 #Judwaa2 Such a perfect schedule to end it with. See u in theatres on 29th September 2017 😁 A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Jul 28, 2017 at 5:13pm PDT
सलमान की जुड़वां की शूटिंग भी मॉरिशस में हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन भी मेन भुमिकाओं में हैं। फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में सलमान खान का भी एक कैमियो होगा।
फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो बीच वियर में हैं। तापसी फोटो में बला की खूबसूरत लग रही हैं। जुड़वां के सेट से तापसी ने लगातार फोटोज पोस्ट की हैं। फैंस को अब बस फिल्म का पोस्ट प्रोडकशन खत्म होने का इंतजार है, जिसके बाद वो फिल्म को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
You can always be a part of the ocean but what makes u stand out is your ability to create ripples..... Enroute home 🏡 #ScheduleWrap #Judwaa2 A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Jul 28, 2017 at 7:03am PDT