छोटी भूमिकाएं करने में कभी शर्मिंदगी नहीं हुई
अपने हालिया इंटरव्यू में आलोक अरोड़ा ने बताया कि उन्हें छोटी भूमिकाएं करने में कभी शर्मिंदगी नहीं हुई और सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करने में उन्हें मजा आया। अभिनेता ने कहा, ‘मैंने बहुत पहले ही अपने दिल से रिजेक्शन लेना बंद कर दिया था, वरना यहां टिके रहना मुश्किल होता। मेरी समझ से भीड़ में होना आपको कहीं नहीं ले जाता है। इसलिए, मैंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय का कोर्स पूरा किया और फिर काम की तलाश शुरू कर दी।’
Ramsha Sultan: मिलिए यूट्यूब की हिजाब वाली लड़की से, बनी 200 से ज्यादा ब्रांड्स की पसंदीदा इन्फ्लुएंसर
संघर्षों के बारे में की बात
आलोक ने डिग्री लेने के बाद के अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा, ‘जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि एक प्रतिष्ठित संस्थान से डिग्री होने से आपको शुरुआत में मदद मिलती है, जहां कास्टिंग करने वाले लोग फ्रेशर्स पर थोड़ी बढ़त देते हैं, बाकी आगे संघर्ष समान रहता है। हालांकि, मेरी सीख ने मुझे अपने टैलेंट के बारे में और अधिक आश्वस्त कर दिया है और मुझे काम नहीं मिलने के बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।’
Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात
सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करना एक ट्रीट है
इंडस्ट्री में एंट्री लेने के वक्त आलोक ने अपनी छोटी मोटी भूमिकाओं के बारे में कहा, 'मुझे अपनी पसंद को लेकर कभी बुरा या शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई क्योंकि मुझे पता था कि यह सब मेरे काम और सीखने का हिस्सा है। मैंने मंटो में एक छोटी भूमिका निभाई क्योंकि मैं नंदिता दास और नवाज़ुद्दीन भाई के साथ काम करना चाहता था। जब उन्होंने फैज अहमद फैज की भूमिका के लिए पहले टेक में मेरा ऑडिशन ओके किया तो मैं सातवें आसमान पर था। सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करना एक ट्रीट है। इसलिए मुझे इस तरह के बड़े कैनवस प्रोजेक्ट्स के लिए किरदार निभाने में हमेशा परेशानी होती है।’