फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'बार्डर' जैसी हिट हो पाएगी 'बार्डर 2, 3, 4'?

Sat, 30 Mar 2013 04:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2006 में अंतिम फिल्म 'उमराव जान' बनाने वाले जेपी दत्ता युद्व पर आधारित तीन लगातार फिल्में बनाने जा रहे हैं। इन फिल्मों के नाम उनकी सुपरहिट युद्घ फिल्म 'बार्डर' पर केंद्रित होंगे।
विज्ञापन


जेपी दत्ता ने एक साथ युद्घ आधारित तीन फिल्में एनाउंस की हैं। यह फिल्में 'बॉर्डर 2', 'बॉर्डर 3' और 'बॉर्डर 4' नाम से बनेंगी। जेपी दत्ता इसके पहले 1997 में युद्घ आधारित सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' बना चुके हैं।

मजे की बात यह है कि इन तीनों फिल्मों की कहानी अलग-अलग होगी। तीनों फिल्मों में अलग-अलग युद्घ दिखाए जाएंगे।

'बार्डर 2" में भारत-चीन युद्घ की तस्वीर पेश की जाएगी। 'बॉर्डर 3' फिल्म 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्घ पर आधारित होगी। यह फिल्म एक सैनिक अब्दुल हमीद की जिंदगी को पर्दे पर पेश करेगी।
विज्ञापन


इस सीरिज की अंतिम फिल्म 'बॉर्डर 4' में 1971 में हुए बांग्लादेश वार को दिखाया जाएगा। यह फिल्म शहीद अरुण क्षेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित होगी।

इन फिल्मों की घोषणा करते हुए जेपी दत्ता ने कहा कि इन फिल्मों के नाम एक जैसे होंगे लेकिन यह सीक्वल फिल्में नहीं होंगी। इन फिल्मों में हीरो कौन होगा यह तय होना भी बाकी है।

63 साल के हो चुके जेपी दत्ता इसके पहले 'रिफ्यूजी', 'बॉर्डर', 'एलओसी कारगिल' और 'उमराव जान' जैसी फिल्में बना चुके हैं। उनकी अंतिम दो फिल्में 'उमराव जान' और 'एलओसी कारगिल' बुरी तरह से फ्लाप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें