फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने संभाली जे पी दत्ता की विरासत, देश के 21 जांबाज सैनिकों पर बनाएंगी वेब सीरीज

Tue, 25 Jun 2019 07:38 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nidhi Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
मशहूर निर्माता निर्देशक जे पी दत्ता की बेटी निधि ने अपने पिता की विरासत पूरी तरह संभाल ली है। युद्ध आधारित फिल्मों में महारत रखने वाले जे पी दत्ता अब अपनी बेटी को निर्माता बना चुके हैं और दोनों मिलकर एक साथ तीन नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन तीन प्रोजेक्ट्स में से एक बड़े बजट का वेब शो होगा जिसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 21 जांबाज अफसरों की कहानियां दिखाई जाएंगी। हर एपीसोड में एक अफसर की कहानी होगी। इसके लिए निधि ने अभिनेताओं की तलाश शुरू कर दी है, इस सीरीज का निर्देशन तीन अलग अलग निर्देशकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


इन तीन प्रोजेक्ट्स में से एक फिल्म जे पी दत्ता निर्देशित करेंगे और तीसरा प्रोजेक्ट एक बायोपिक है, जिसकी कहानी कश्मीर से जुड़ी है। जे पी फिल्म्स की इस नई शुरूआत के बारे में निधि कहती हैं, ‘जे पी फिल्म्स ने हमेशा ऐसी कहानियों को चुना है जिन्हें देश की बड़ी आबादी को बताए जाने की जरूरत है। वेब प्लेटफॉर्म्स के आने से इन कहानियों को लोगों तक पहुंचाना आसान हुआ है और कहानियां कहने का दायरा भी विशाल हो चुका है।

हमारे पास ऐसी कहानियों की लंबी सूची है और इनमें से हर कहानी ऐसी भी नहीं है कि उस पर तीन घंटे की फिल्म बन सके। इस तरह की कहानियों को हम ओटीटी के जरिए उन दर्शकों तक पहुंचाएंगे जिन्हें देशभक्ति और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत नायकों के बारे में जानना अच्छा लगता है।’ जे पी फिल्म्स की योजना इन तीनों प्रोजेक्ट को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें