फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जॉली एलएलबी' औसत, तो '3जी' रही फ्लाप

Mon, 18 Mar 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं रही हैं। बाकी दो फिल्में 'मेरे डैड की मारूती' और '3जी' की तुलना में 'जॉली एलएलबी' ने बेहतर कमाई की है। इस सप्ताह के अंत तक वह हिट फिल्म की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन


परीक्षाओं की वजह से 15 मार्च को रिलीज हुई तीनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर धमाल नहीं मचा सकी हैं। शुक्रवार को इन सभी फिल्मों को कमजोर ओपनिंग मिली। सबसे चर्चित फिल्म रही 'जॉली एलएलबी' को शुक्रवार को लगभग सवा तीन करोड़ की ओपनिंग मिली।

दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हुआ। शनिवार को इस फिल्म ने सवा चार करोड़ कमाए। रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ। इस दिन यह फिल्म सवा पांच करोड़ कमाने में सफल रही। इस तरह वीकेंड में इस फिल्म ने करीब साढ़े 12 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन


रिलीज हुई दूसरी फिल्म '3जी' औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी है। नील नीतिन मुकेश और सोनल चौहान के चुंबन और बेडरूम दृश्य भी इस फिल्म को न नहीं बचा सके। शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म सिर्फ 4 करोड़ 85 लाख रूपए ही जुटा पायी। स्टारकॉस्ट को देखते हुए यह कमाई बहुत ही कम है।

छोटे बैनर की फिल्म 'मेरे डैड की मारूती' का भी कारोबार बहुत अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इस फिल्म ने '3जी' की तुलना में अच्छा कारोबार किया। यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों में पांच करोड़ से अधिक कमाने में सफल रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें