फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की 'रईस' से आगे निकल गई अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2'

Sun, 26 Feb 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शाहरुख खान और अक्षय कुमार
विज्ञापन
बॉलीवुड के स्टंट हीरो अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' भी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक देश में 108. 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले सप्ताह में ही दुनियाभर में 130.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और उसने शाहरुख खान की 'रईस' को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'रईस' ने पहले सप्ताह में दुनियाभर में सिर्फ 109.01 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन


सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित 'जॉली एलएलबी 2' फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरेशी और अनु कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की पूरी कहानी कोर्ट रूम और उसके इर्द-गिर्द ही रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें