फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जॉली एलएलबी 2' का फर्स्ट लुक जारी, स्कूटर पर बैठे नजर आए अक्षय

Sat, 03 Dec 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'जॉली एलएलबी' का पोस्टर
विज्ञापन
अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी अभिनीत 'जॉली एलएलबी 2' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे रिलीज किया है। वहीं साथ ही फिल्म का पहला टीजर पोस्टर भी रिलीज किया गया था। फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार स्कूटर पर बैठे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2013 की हिट फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए सौरभ शुक्ला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीक्वल में अरशद वारसी करेंगे कैमियो

अक्षय कुमार
'जॉली एलएलबी' को सुभाष कपूर ने निर्देशित किया था और फिल्म में अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था जो एक हाई-प्रोफाइल केस को भ्रष्ट वकील बमन ईरानी के खिलाफ लड़ते हैं। पहले फिल्म से सिर्फ सौरभ शुक्ला ही सीक्वल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। सीक्वल में अरशद वारसी कैमियो करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें