फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने मांगी माफी, ट्रंप पर किया था कमेंट

Sat, 24 Jun 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
जॉनी डेप
विज्ञापन
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के एक्टर जॉनी डेप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या को लेकर किए कमेंट के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है, 'मैंने ये कमेंट किसी गलत इरादे से नहीं किया था। इसे सिर्फ मजाक ही समझा जाए। मैं अपने कमेंट के लिए माफी मांगता हूं।' उनके इस कमेंट को साल 1865 में अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ द्वारा अब्राहम लिंकन की हत्या के संदर्भ में देखा जा रहा था।

आपको बता दें कि जॉनी डेप ने एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद भीड़ से सवाल किया था कि किसी अभिनेता ने आखिरी बार किसी राष्ट्रपति की हत्या कब की थी? इसका जवाब भी उन्होंने दिया और कहा,  'मैं यह काम करने के काबिल हूं। मैं एक अभिनेता नहीं हूं।' इसके बाद से ही लगातार विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो इसके तुरंत बाद ही व्हाइट हाउस ने उनके इस कमेंट की कड़ी निंदा की था। अमेरिकी लोगों ने सोशल मीडिया पर डेप की आलोचना रना शुरू कर दी थी। कुछ लोगों ने डेप की फिल्मों का बहिष्कार करने की भी बात कही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें