बीते दिनों इस कविता के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा था, 'इसका श्रेय पूरी तरह से मिलाप जावेरी को जाता है। उन्होंने यह कविता लिखी और मुझे वाट्सऐप की। मैंने उनसे कहा, 'यह खूबसूरत है।' वह चाहते थे कि मैं इस कविता का वर्णन करूं। इसके लिए कुछ मिनट लगे। देखते ही देखते इस कविता ने नकारात्मक और नफरत से भरी दुनिया मे सकारात्मक संदेश फैलाया।'
अपनी इस रचना को लेकर निर्देशक मिलाप जावेरी कहते हैं, मैंने 'मेरे भारत महान' कविता लिखी और उसे वीडियो के तौर पर सोचा। मुझे लगता है कि पूरा देश और दुनिया को सकारात्मक संदेश, हिम्मत और आशा की जरूरत है। हम सब अपने घरों में बैठे हैं और अपने दायित्व को पूरा कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स, पुलिस और जरूरी सुविधाओं से जुड़े लोग बाहर हमारे लिए इस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। यह उनके प्रति एक सम्मान है। मुझे बहुत खुशी हुई जब जॉन को यह कविता पसंद आई और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए सहमति जाहिर कर दी।'
यहां देखें कविता