अरिजीत सिंह ने गया गाना
इस एल्बम को केवल अंकित तिवारी ही नहीं अरिजीत सिंह ने भी आवाज दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अंकित तिवारी ने बताया कि अरिजीत भी उनके साथ इस एल्बम में गाने के लिए तैयार हो गए।
जॉन अब्राहम-संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @ankittiwari
अंकित तिवारी ने पोस्ट पर कही ये बात
गायक अंकित तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपने नए गाने की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त जॉन अब्राहम और संजीदा शेख जल्द ही एक एल्बम में नजर आने वाले हैं। तुम क्या हो गाना कल रिलीज होने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने मेरे साथ गाने के लिए हामी भरी। भगवान वाकई बहुत दयालु है। अब आपको तय करना है कि हमें कितना प्यार देना है।
Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान
प्रशंसकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस पोस्ट पर अंकित तिवारी और अरिजीत सिंह के साथ ही जॉन अब्राहम और संजीदा शेख के प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, 'अंकित भाई इसका इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आप अरिजीत सिंह के साथ और भी गाने रिकॉर्ड कीजिए'। एक अन्य ने लिखा, 'इस नए हिट का इंतजार है'। बता दें, इस गाने के लिरिक्स अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं। इस गाने को सरमन जैन और प्रीत राजपूत ने निर्देशित किया है।
Rekha: खुद को 70 नहीं 17 साल का मानती हैं रेखा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में डांस करती नजर आईं अभिनेत्री