फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम चाहते हैं कई तरह के खेल

Sat, 29 Mar 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम का टेस्ट अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। कुछ ऐसी खबरें इस बारे में आ रही हैं।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम ‘विक्की डोनर’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी अलग फिल्मों की कामयाबी के बाद आगे भी ऐसा ही करने की धुन में हैं। खबर है कि वह आने वाले वक्त में एक के बाद तीन ऐसी फिल्में प्रोड्यूस करेगें जिनका विषय खेल है।

खास बात यह है कि इनमें एक भी क्रिकेट पर आधारित नहीं होगी। ये फिल्में फुटबॉल, कुश्ती और मोटर रेसिंग पर हैं। फुटबॉल पर बनी ‘दे दना धन’ (2007) में काम कर चुके जॉन की फुटबॉल वाली अगली फिल्म है ‘1911’। फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार करेंगे, जबकि इसे ‘गुलाब गैंग’ के निर्देशक सौमिक सेन लिख रहे हैं।
विज्ञापन


यह फिल्म 1911 में ब्रिटेन की यॉर्कशायर रेजिमेंट पर मोहन बागान क्लब की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है, जिसमें गोरे खिलाड़ी तो शॉर्ट्स और जूते पहन कर खेले थे परंतु भारतीय नंगे पैर धोती पहन कर खेल रहे थे।

जॉन की दूसरी फिल्म ‘गामा पहलवान’ होगी, जिसमें खुद जॉन गामा बन रहे हैं। यह फिल्म अपने वक्त के मशहूर पहलवान गुलाम मुहम्मद बट्ट उर्फ गामा पहलवान की जिंदगी की कहानी है, जो 1947 में आजादी के वक्त पाकिस्तान चले गए थे।
विज्ञापन


अपने पचास साल के कुश्ती जीवन में गामा ने कभी हार का मुंह नहीं देखा। परमीत सेठी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। वहीं तीसरी फिल्म मोटर बाइक रेसिंग पर है, जिसके खुद जॉन शौकीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें