जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' हाल ही में रिलीज हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिली। ऐसे में 'सत्यमेव जयते' जॉन की दूसरी देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म हिट होगी। ट्रेलर में जॉन का दमदार लुक देखने को मिला है। इसके साथ ही बेहतरीन डायलॉग्स की भरमार है।
आपको बता दें, 'सत्यमेव जयते' मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है जो कि इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये हैं कि 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' की सक्सेस के बाद जॉन देशभक्ति फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं जिसपर पहले से ही अक्षय कुमार का कब्जा है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' इस स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।