फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय होने पर गर्व महसूस करा रही 'परमाणु', 5 दिन में कमा लिए इतने करोड़

Wed, 30 May 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भक्क्ति से ओतप्रोत जॉन अब्राहम की 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। 'परमाणु' उन नायकों के बारे में है जो कभी लाइमलाइट में नहीं आते। फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बाकी के सारे कलाकारों ने उम्दा परफॉर्मेंस दिया है। यही परफॉर्मेंस लगातार बढ़ रहे कलेक्शन का सबूत है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं।  फिल्म की कहानी काफी दमदार है।

'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 28.69 करोड़ की कमाई की है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी।
विज्ञापन




कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें